चांदपुर: बिजनौर के चांदपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचा
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। शनिवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार लोग ट्रैक्टर ट्राली से सवार होकर ही रास्ता पार कर रहे हैं। गांव मीरपुर सीकरी सियाली रायपुर खातिर सहित आधा दर्जन गांवों में घरों तक पानी पहुंचने से लोग परेशान हाल है।