बिहिया: बिहिया साहेब टोला में शिव शक्ति महायज्ञ जलभरी के साथ हुआ आरंभ, सैकड़ों लोग जलभरी कलश यात्रा में शामिल हुए
Behea, Bhojpur | Apr 18, 2026 बिहिया प्रखंड के साहेब टोला में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर आज शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु पीले और केसरिया परिधान में सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे, घोड़ा और ऊंट के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह महायज्ञ 18 अप्रैल से शुरू होकर 26 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शि