गुमला: सीट नहीं मिलने पर बस की छत पर बैठे दो बाराती 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में,करंट लगते ही नीचे गिरे
Gumla, Gumla | Jul 2, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र के ओरिया गांव निवासी वीरेंद्र उरांव और महुआ टोली निवासी मंगलेश्वर उरांव बारात से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। दोनों बसुवा डीटोली से बस में सवार होकर बारात गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद बुधवार की रात अपने गांव लौट रहे थे। बस में सीट नहीं मिलने के कारण दोनों बस की छत पर बैठ गए। तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए।