बढ़े हुए बिजली दर, लगातार कटौती और कथित मनमानी बिलिंग के विरोध में पलामू भाजपा ने बिजली विभाग के एसी कार्यालय का घेराव किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है, लेकिन इसके बावजूद बिजली की आंख-मिचौली जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बिजली दरों में भारी वृद्धि की है और पोस्टपेड मीटर में मनमानी