बसंतपुर: फिर बढ़ा कोसी नदी का जलस्तर, डिस्चार्ज 1,19,980 क्यूसेक तक पहुंचा, खोले गए बराज के 14 फाटक, तटबंध के भीतरी क्षेत्र के गा
नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद एक बार फिर मंगलवार को कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. शाम चार बजे कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार कोसी नदी का डिस्चार्ज 1,19,980 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया है. यानी जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है. इधर कोसी बराज के 56 में से 14 यानी एक चौथाई फाटकों को खोल