कैराना: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के मामले में पीड़िता ने पति सहित अन्य के खिलाफ कैराना कोतवाली में दर्ज कराया केस
Kairana, Shamli | Jun 23, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी सबा ने स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका विवाह सामूहिक विवाह समारोह के दौरान पानीपत में हुआ था। 28 सितंबर 2025 को उसकी रुखसती हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे और उसे यातनाएं दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है।