पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, किसी अन्य केंद्र पर गड़बड़ी हुई है तो आयोग को पुख्ता सबूत दें
BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा के मामले को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को लेकर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक परीक्षा सेंटर पर लिए गए परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अगर किसी और सेंटर पर कोई गड़बड़ी हुई है तो इसका पुख्ता सबूत आयोग को देना होगा।