पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में BPSC अभ्यर्थियों का सत्याग्रह जारी, हटने को तैयार नहीं
गर्दनीबाग धरना स्थल पर 18 दिसंबर से ही BPSC अभ्यर्थी सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। सोमवार की रात कई अभ्यर्थियों की तबीयत भी बिगड़ी थी बावजूद मंगलवार दोपहर 2:00 बजे भी इन सभी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह जारी है। इन सभी अभ्यर्थियों की मांग है कि BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है इसलिए परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा ली जाए।