करछना: राजेंद्र प्रसाद सिंह रज्जूभैया विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में साइकिल रैली आयोजित
बृहस्पतिवार को तहसील करछना के औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विश्वविद्यालय के छात्राओं ने साइकिल रैली निकाली। प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह ने इस साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहां विश्वविद्यालय से होते हुए 2 किलोमीटर लंबा साइकिल रैली निकाली गई।