कोल: रियाज़ कॉलोनी के निकट चलती स्कॉर्पियो के नीचे अनियंत्रित बाइक सवार घुसा, बड़ा हादसा टला, वीडियो वायरल
Koil, Aligarh | Apr 10, 2026 रियाज कॉलोनी के निकट एक अनियंत्रित बाइक सवार चलती हुई स्कॉर्पिओ के नीचे जा घुसा। गनीमत रही की स्कॉर्पियो कार सवार ने गाड़ी को तुरंत नियंत्रण में किया जिसके चलते बाइक सवार की जान बच गई। बाइक सवार क्वार्सी की ओर से जा रहा था। इस दौरान वह बाइक को लहरा कर चला रहा था। रियाज कॉलोनी के निकट बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और गिर पड़ी।