हमीरपुर: इंगोहटा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की हुई मौत
कानपुर-बांदा रेल मार्ग पर इंगोहटा रेलवे स्टेशन के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रेलवे गेट संख्या 26 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक ने शरीर पर जनेऊ धारण किया हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और