झुंझुनू: झुंझुनू एसएसटी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, करीब 5 लाख रुपये के चांदी के आभूषण पकड़े
बुधवार दोपहर 12:00 के आसपास एसएसटी टीम ने झुंझुनू के ढीगाल टोल नाके पर कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपए के चांदी के आभूषण पकड़े हैं, जीएसटी टीम के संयुक्त आयुक्त उमेश जालान ने बताया कि टोल नाके पर एक व्यापारी से करीब 5 लाख रुपए के आसपास के चांदी के आभूषण मिले हैं, जिनको जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है, और आभूषणों की सही कीमत का आकलन भी किया जा रहा है।