झुंझुनू: स्वीप कार्यक्रम के तहत झुंझुनू नगर परिषद से मनरेगा कर्मी और नगर परिषद कर्मचारियों ने निकाली जागरूकता रैली
बुधवार सुबह 11:00 बजे झुंझुनू नगर परिषद से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मनरेगा कर्मी और नगर परिषद कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली, जागरूकता रैली को नगर परिषद एक्शन वेदपाल गोदारा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, और शहर के मुख्य मार्ग पर भ्रमणकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम रैली के माध्यम से किया गया।