धनौरा: गजरौला हाईवे स्थित झनकपुरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोते घायल, हालत गंभीर
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी आदि पुत्र इंद्रपाल अपने दादा शीशपाल के साथ दवाई लेने के लिए रविवार को अमरोहा गया था। दोपहर लगभग 1:30 पर दवाई लेने के बाद अपने घर वापस आ रहे थे, हाईवे स्थित झनकपुरी के पास पहुंचे तो तेज गति के साथ आई अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से आदि व उसके दादा शीशपाल बुरी तरह घायल हो गए।