नगर पंचायत रहुई क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन स्थित मंदिलपुर गांव में बाबा बख्तौर की पूजा को लेकर चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। गुरुवार की सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत गाजियाबाद से आई महिला एवीएन कुमारी कन्या मंडली द्वारा विधि-विधान के साथ की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिलपुर गांव से.