मिर्ज़ापुर: मझवा ब्लॉक कार्यालय पर प्रधानों ने जड़ा ताला, कर्मचारियों को निकाला बाहर, मनरेगा मजदूरी की भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन
मझवा ब्लॉक कार्यालय पर प्रधान संघ ने जड़ा ताला। कर्मचारियों को बाहर निकालकर मनरेगा भुगतान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रधानों ने कहा कि मनरेगा का भुगतान नहीं होने से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मजदूरी करने वाले मनरेगा मजदूर सुबह ही उनके घर पहुंच जाते हैं। मनरेगा मजदूरी का भुगतान जल्द करने की मांग की है।