आज दिनांक 23 दिसम्बर को दोपहर करीब 2 बजे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 194 थांदला में तहसीलदार सुखदेव डावर द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025-26 का प्रारूप प्रकाशन किया गया। कलेक्टर नेहा मीणा के निर्देशानुसार आज तहसीलदार द्वारा मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में प्रारूप प्रकाशन किया गया।