➡️ #सेवा_संकल्प_अभियान : स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मीरा बनी लखपति दीदी, अचार व्यवसाय से बढ़ी आमदनी
ग्राम बडोरा की मीरा सरले कभी रोजगार के साधन के अभाव में घर तक सीमित थी। आज वह स्वयं का अचार व्यवसाय संचालित कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने और शासन की योजना से मिले ऋण ने उनकी आर्थिक स्थिति बदल दी।
मीरा ने बताया कि वह गौरी आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें कृषि सीआरपी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत उन्हें 40 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ।
ऋण की सहायता से मीरा ने अचार बनाने का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय शुरू होने के बाद उनकी आमदनी में वृद्धि होने लगी। निरंतर मेहनत और आजीविका गतिविधियों से होने वाली आय के चलते मीरा अब लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। मीरा सरले ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने और शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026