सांगानेर: राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सीएम आवास पहुंचे, मुख्यमंत्री ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सतीश पूनिया और अलका गुर्जर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई व बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान राज्यसभा चुनाव और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।