मऊगंज: मऊगंज पुलिस में मानसिक सशक्तिकरण की नई पहल, आईजी की मौजूदगी में ध्यान सत्र सम्पन्न
Mauganj, Rewa | Feb 3, 2026 मऊगंज जिले में पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आज मंगलवार की सायंकाल 4 बजे तक विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी प्रशासन श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। सत्र में हार्टफुलनेस संस्था के प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र गौतम एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।