कर्वी: चित्रकूट में आठ माह से वेतन न मिलने पर एक दर्जन आउटसोर्सिंग परिचारक पहुंचे डीएम कार्यालय, डीएम को सौंपा ज्ञापन
8 माह से वेतन न मिलने पर एक दर्जन परिचारकों ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे डीएम कार्यालय पहुंच डीएम को ज्ञापन सौंपा है।परिचारकों ने बताया कि मार्च 2024 में उनकी आउटसोर्सिंग में जनपद के हर विद्यालयों में नियुक्ति की गई थी। जिसमे मात्र 3 माह का वेतन दिया गया है। जिससे वह और उनका परिवार खुखमरी के कगार पर पहुंच गए। जिससे उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।