कर्वी: झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क पर रैपुरा के पास साइकिल की दुकान में बैठे व्यक्ति को बुलेट ने मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ घायल
झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में रैपुरा के पास गुरुवार की सुबह 9 बजे बुलेट की टक्कर से मुकेश पुत्र मुन्नीलाल निवासी करौंदीकला रैपुरा घायल हो गया।परिजनों ने बताया मुकेश साइकिल की दुकान में साइकिल बनवा रहा था, तभी बुलेट से उसे टक्कर मार दी।वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल से रेफर किए जाने पर परिजनों ने मुकेश को शुक्रवार की दोपहर 11:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।