कर्वी: एसपी ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का किया निरीक्षण
पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस फाईनल रिहर्सल परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड की फर्स्ट कमाण्ड क्षेत्राधिकारी लाईन्स राज कमल, सेकेण्ड कमाण्ड निरीक्षक लाखन सिंह पुलिस लाईन्स तथा थर्ड कमाण्ड उ0नि0 राम सिंह रहे ।