कर्वी: शिवरामपुर क्षेत्र के खुटहा के पास अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार 2 युवक, दोनों हुए घायल
शिवरामपुर के खुटहा के पास गुरुवार की रात्रि 8 बजे बाइक सवार सूरज और मनोज अनियंत्रित हो गिरकर घायल हो गए। दोनों युवक सीतापुर से शिवरामपुर जा रहे थे, तभी खुटहा के पास यह हादसा हो गया।वहीं घायलों को शुक्रवार की दोपहर 11:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां मनोज को प्रयागराज रेफर किया गया है। और सूरज का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।