कर्वी: कर्वी के पुरवा तरौंहा के पास बाइक की टक्कर से 50 वर्षीया अधेड़ महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कर्वी के पुरवा तरौंहा के पास शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बाइक की टक्कर से 50 वर्षीया महिला तेजनिया पत्नी चुन्नू निवासी पुरवा तरौंहा कर्वी घायल हो गई।तेजनिया अपने घर से खेत जा रही थी, तभी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों तेजनिया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तेजनिया का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।