सीतापुर: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कोतवाली में दी गई तहरीर
नगर के कोतवाली परिसर में जाकर समाजवादी महिला सभा की सचिव एवं महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है जानकारी के अनुसार इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे थे।