जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से 27 गौवंशों को छुड़ाया, ट्रक छोड़कर आरोपी फरार
जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। मामला लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम भलमंडा का है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक का पीछा कर गौ तस्करी का खुलासा हुआ। सोमवार की दोपहर तीन बजे जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 4 बजे लोदाम पुलिस की टीम रूपसेरा के पास