बेरो: रांची कृषि व्यापार मेला बना किसानों के लिए ज्ञान और तकनीक का केंद्र
Bero, Ranchi | Jun 17, 2026 रांची: मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में राज्यभर से पहुंचे किसान आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, कृषि यंत्र, बागवानी और पशुपालन की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों से नई तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।