मुरादाबाद: एससी एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू किए जाने के विरोध करते हुआ, बीएसपी के पूर्व सांसद ने कानून रद्द करने की मांग
मुरादाबाद में भारत बंद के दौरान दलित समाज के लोगों ने आज प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल हुए नगीना के पूर्व सांसद गिरीश चंद्र ने कहा कि, आरक्षण को लेकर सरकार सत्र बुलाये और इसे वापस ले, तो वहीं सामान्य वर्ग की तरह ही अनुसूचित वर्ग के लोगो को आरक्षण देकर आगे बढ़ने का सरकार काम करे। उन्होंने कहा कि देश की सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है।