मुरादाबाद: कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप व हत्या को लेकर मुगलपुरा थाना क्षेत्र में बजरंग दल ने ममता सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
कोलकाता में डॉक्टर महिला के साथ हुई दरिंदगी के बाद देश भर में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है तो आज उसी कड़ी में हिंदू संगठन अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने डॉक्टर बेटी के समर्थन में ममता सरकार के खिलाफ विरोध में पान दरीबा से लेकर ताड़ीखाना चौराहे तक पश्चिम बंगाल सरकार की अर्थी निकलते हुआ, आग के हवाले कर अपना विरोध जाहिर किया है।