मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूबे युवक का मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिविल लाइंन थाना क्षेत्र में दोस्त के अंतिम संस्कार में पहुंचा युवक का शव बरामद किया है। क्रियाकर्म के बाद वह मंगलवार दोपहर रागगंगा नदी में नहाने के लिए उतर गया था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव के कारण गहरे पानी में चला गया। गोताखोंरों का कड़ी मशक्कत के बाद कबरी 24 घंटे बाद शव ढूढ़ने में कामयाबी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।