मुरादाबाद: एससी एसटी एक्ट में क्रीमीलेयर के खिलाफ दलितों में आक्रोश, अंबेडकर पार्क में प्रदर्शनकारियों का उमड़ा सैलाब
मुरादाबाद में भारत बंद के दौरान दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें रखीं। भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल की सूझबूझ ने प्रदर्शन सम्पन्न कराया। हालांकि हज़ारों की संख्या में भीड़ को देखते हुए पुलिस के हाथ पांव जरूर फूले, लेकिन सूझबूझ से पूरा प्रदर्शन पूरा हो गया।