जमुई: थेगुआ में गर्भवती बहु की हत्या कर जलाने के मामले में पुलिस ने पूर्व मुखिया को हिरासत में लिया, अन्य आरोपित की तलाश जारी
Jamui, Jamui | Jun 12, 2025 थेगुआ में गर्भवती बहु उषा कुमारी की हत्या कर शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने मामले में पुलिस ने मृतका के चचेरे ससुर पूर्व मुखिया पिंटू मंडल को हिरासत में लिया है। बाकी अन्य आरोपित मृतका के पति, सौरव उर्फ सोनू, ससुर अरविंद मंडल व अन्य ससुराल वालों की तालाश की जा रही है। इसकी पुष्टि टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार की सुबह 8:00 बजे की है।