जमुई: सुग्गी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, दो घायल, एक को अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 12, 2025 जमुई- गिद्धौर मुख्य मार्ग के सुग्गी गांव के पास गुरुवार की सुबह 6 बजे के करीब तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो का चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद हाइवा भागने लगा जिसे मलयपुर थाने की पुलिस की सूचना पर लखीसराय जिले के तेतराहट के पास से पुलिस ने चालक के साथ पकड़ लिया।