चक्रधरपुर पुलिस ने 39 गोवंशीय पशुओं को जब्त किया है। इसकी जानकारी थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने रविवार की दोपहर में दी। बताया जाता है कि चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पश्चिम बंगाल के कुछ पशु तस्कर चक्रधरपुर के गोवंशीय पशु तस्करों के साथ मिल कर बड़े पैमाने में पशु तस्करी कर रहे हैं।