तालबेहट: बार क्षेत्र के शंकरगढ़ सहरियां बस्ती में पेयजल संकट, पानी की किल्लत पर स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश
बार विकासखंड की शंकरगढ़ सहरिया बस्ती में गहराया पेयजल संकट, पानी की किल्लत को लेकर लोग हो रहे परेशान स्थानीय निवासियों ने जिसको लेकर आक्रोश जताया है,उक्त मामले में स्थानीय निवासी महिला ने जानकारी देते हुए बताया उनके घर पर शादी समारोह है, और पानी की किल्लत से वह बहुत चिंतित हैं,लोगों ने जल्द हेडपम्प मरम्मत की प्रशासन से मांग उठाई है।