जमुआ: विधायक मंजू कुमारी ने नवविवाहित दंपति को दिया आशीर्वाद, घर पहुंचकर दी शुभकामनाएं
Jamua, Giridih | May 4, 2026 जमुआ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक मंजू कुमारी ने गिरिडीह जिला के ब्यूरो चीफ शिव कुमार के विवाह उपरांत उनके आवास पहुंचकर नवविवाहित दंपति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक का यह आत्मीय आगमन परिवार के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।