सहारनपुर: पुवारकां ब्लॉक के खण्ड विकास कार्यालय पर उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने किया धरना प्रदर्शन
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ की ब्लॉक इकाई पुवारका के तत्वावधान में शनिवार दोपहर 2 बजे खंड विकास कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी पुवारका को सौंपा।