शिवपुरी: सलैया में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर विशाल भंडारा, हज़ारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
शिवपुरी जिले के सलैया गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। भंडारा दोपहर से प्रारंभ होकर देर रात करीब 11 बजे तक चलता रहा। पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्तिभाव के साथ लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।