देवास: ग्राम बांगर स्थित अमलतास अस्पताल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण
Dewas, Dewas | Apr 2, 2026 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल द्वारा अमलतास हॉस्पिटल स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर का भ्रमण किया गया।भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि रिहैबिलिटेशन सेंटर की कुल क्षमता 80 बेड की है, जिसमें वर्तमान में 41 मरीज उपचाररत हैं।