जौरा: पेंशनरों के अधिकारों पर उठे संवैधानिक सवाल
Joura, Morena | May 31, 2026 पेंशनरों के अधिकारों पर उठाए संवैधानिक सवाल जौरा। वरिष्ठ पेंशनर आर.के. पाराशर ने प्रेस नोट जारी कर केंद्र एवं राज्य सरकारों से पेंशनरों के अधिकारों और समानता के सिद्धांत पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल संरचना में शामिल समानता के अधिकार (अनुच्छेद 14) का सम्मान किया जाना चाहिए तथा पेंशनरों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।