गभाना: गंगेई में चारपाई रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट व फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
चंडौस थाना क्षेत्र के गांव गंगेई में मंगलवार को चारपाई रखने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ, यहां तक कि फायरिंग भी की गई। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।