खैरथल: बारामूला में शहीद नितेश को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 8 मार्च को बारामूला में शहीद हुए ग्राम रामसिंहपुरा के नितेश को गुरुवार दोपहर 2:00 बजे श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहिद के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को ढांडस बंधाया और सांत्वना दी