प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के बाद, मेला प्राधिकरण द्वारा मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए चलाया जा रहा अभियान
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन के पश्चात प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा मेला क्षेत्र की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम में आज शुक्रवार को सेक्टर 6 में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया,जिसमें 15 बटालियन के 50 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए, तथा मेला क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।