शाहजहाँपुर। रविवार देर शाम सदर बाजार क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया।पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।