रेवाड़ी: दिल्ली ब्लास्ट के बाद रेवाड़ी पुलिस अलर्ट, SP हेमेंद्र मीणा ने दिए चेकिंग के आदेश, 56 नाकों पर शुरू हुई वाहनों की जांच
दिल्ली के लाल किले के सामने हुए कार ब्लास्ट की घटना के बाद रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आईपीएस हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी थाना प्रभारियों और ट्रैफिक पुलिस को तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत जिले के सभी 56 पुलिस नाकों पर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।