अलीगंज: अलीगंज सीएचसी पर उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, सुबह से लगी लंबी कतारें, 350 मरीजों का उपचार
Aliganj, Etah | May 18, 2026 सोमवार की सुबह8से दोपहर डेढ़ बजे तक अलीगंज सीएचसी में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, गर्मी में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज सुबह से अस्पताल में लगी लंबी कतारें, डेढ़ बजे तक 350 मरीजों ने कराया उपचार भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है।