जोकीहाट: जोकीहाट नगर पंचायत में बड़ा घोटाला, पूर्व EO के खिलाफ दर्ज हुई FIR
Jokihat, Araria | May 12, 2026 जोकीहाट नगर पंचायत के पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी विनोद कुमार पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद थाना में FIR दर्ज हुई। पुलिस जांच शुरू होते ही इलाके में हड़कंप और राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।