मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सरकारी वाहनों का किया निरीक्षण
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा सरकारी वाहनों का निरीक्षण किया गया। जिसमें वाहनों की स्थिति के साथ-साथ उनमें उपलब्ध फर्स्ट-एड किट, हेलमेट, लाठी आदि सुरक्षा उपकरणों की भी जांच की गई। जानकारी पुलिस के द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 02:18 बजे दिया गया।