मोहम्मदगंज: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई हैदर नगर की हुई बैठक, लिया गया कई निर्णय।
हैदर नगर राजकीय मध्य विद्यालय बाजार के प्रांगण में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई हैदर नगर के नवनिर्वाचित प्रखंड कमेटी की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बसंती कुमारी ने की। बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।